POLITICS

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट!

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से चुनावी मैदान में उतारा गया है. देखें बीजेपी ने किसे कहां से मैदान में उतारा है.

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 47 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को घोषणा निर्वाचन आयोग ने रविवार को की थी. चुनावी तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन बीजेपी ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. जिसमें के. सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से, नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली से, वी. मुरलीधरन कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं.

केरल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 47 नाम

भाजपा की पहली लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button