बिहार

बिहार की नई कैबिनेट में हो सकते हैं 10 नए चेहरे, JDU – BJP के मंत्रियों का भी कटेगा पत्ता…

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब NDA खेमे में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एक बार फिर से शपथ लेंगे। उनके साथ में 20 मंत्री भी शपथ लेंगे। खबर मिल रही है कि नई सरकार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में करीब 10 नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं जिसमें कुछ नए चहेरे जदयू और भाजपा से भी होंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार NDA ने 6 विधायकों पर एक मंत्रिपद देने का फ़ॉर्मूला तैयार किया है जिसके अनुसार भाजपा से 15, जदयू से 13 या 14, लोजपा(रा) से 3, हम और रालोमो से एक एक मंत्री बनाये जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल में अधिकतर होंगे पुराने चेहरे

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की तरफ से बताया जा रहा है कि अधिकतर पुराने चेहरों को ही मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी लेकिन कुछ चेहरे बदल सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और रुपौली विधायक कलाधर मंडल को भी नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, पन्ना लाल सिंह पटेल इत्यादि का भी नाम सामने आ रहा है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button