गोंडा

कांग्रेस भवन गोंडा संगठन सृजन अभियान का आयोजन

*गोंडा*

गोंडा स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रभारी देवीपाटन मंडल संगठन सृजन अभियान एवं पूर्व विधायक मीता गौतम कॉर्डिनेटर (फ्रंटल) ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो एवं ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी कमेटियों की समीक्षा की तथा समस्त उपस्थिति पदाधिकारी यों के दोबारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी के साथ उनकी कमेटी एवं वार्ड की समीक्षा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि संगठन अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो पदाधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं उनके स्थान पर दूसरे पदाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे से मीडिया प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवंपूर्व विधायिका मीता गौतम के आगमन पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/शहर अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,ऐ आईसीसी सदस्य अरशद लोदी, प्रदुम्न शुक्ला, रमा कश्यप,डिंपल सिंह अब्दुल रहमान ब्लॉक अध्यक्ष कामेश्वरी प्रसाद मिश्रा, अफजल मास्टर, अर्जुन वर्मा,महबूब खान एडवोकेट, वाजिद इरशाद अहमद, जैनुलाबदीन खान,अरविंद शुक्ला, जीतेश शर्मा,वाजिद अली,हरिश्चंद्र श्रीवास्तव रफीक रैनी, मुजीब अहमद,अवधेश दुबे, राजेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव,धर्मराज सिंह डॉ राज बहादुर सिंह वेद प्रकाश सिंह, वसीम ,लक्ष्मी देवी प्रजापतिविजय बहादुर राकेश सिंह राणा ,शकील अहमद, सलीम कुरैशी निसा खातून, टी एन फारूकी, आशा मिश्रा, हरी राम वर्मा, शहजादे मेवाती, पंचम राम कोरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button