कपिल के शो में परिणीति चोपड़ा ने दिया बड़ा हिंट क्या मां बनने वाली है एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी। हाल ही में कपल द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएष इस एपिसोड के कई प्रोमो आ चुके है। वही इस बार शो में परिणीति ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
एक्ट्रेस शो में अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर सबके सामने रख रही थी। इसी एपिसोड के दौरान, कपिल ने एक निजी किस्सा सुनाया, तभी राघव ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘देंगे, आपको देंगे… जल्द ही खुशखबरी देंगे’. अपने पति की इस बात को सुनकर परिणीति चौंक गईं. इस बात से इशारा है कि परिणीति जल्द ही मां बनेंगी और सबको खुशखबरी देंगी।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा से 13 मई 2023 को सगाई की थी। दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद उसी साल परिणीति ने राघव चड्ढा संग राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्त और घर वाले ही मौजूद थे।
Manisha Pal