मौसम

ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान!

ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को आए भीषण बवंडर ने भारी तबाही मचाई है. तेज बवंडर के कारण करंजिया के किया गांव में 70 से ज्यादा घर ढह गए और हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक ऑटो-रिक्शा उड़कर तालाब में जा गिरा.

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने भीषण तबाही मचाई है. जिले के करंजिया इलाके में आए इस कुदरती कहर ने देखते ही देखते पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया. तेज हवाओं और बवंडर की रफ्तार इतनी घातक थी कि इसने न केवल घरों को उजाड़ा, बल्कि सड़क पर चलते वाहनों को भी खिलौनों की तरह हवा में उछाल दिया.

किया गांव में सबसे ज्यादा तबाही
बवंडर का सबसे रौद्र रूप जिले के किया गांव में देखने को मिला. अचानक आए हवा के झोंकों ने गांव के मिट्टी और फूस से बने मकानों को तिनके की तरह उड़ा दिया. रिपोर्ट के अनुसार, 70 से ज्यादा घरों की छतें उड़ गई हैं और कई मकान पूरी तरह ढह गए हैं. इस आपदा में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button