अन्यजानकारी

B.ED, M.ED और BPD के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

अगर आप भी टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। B.ED, M.ED और BPD पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 15 फरवरी से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है, और परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में चयनित अभ्यर्थियों का दाखिला होगा।

झारखंड के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जेसीईसीईबी के नियमानुसार 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा 20 अप्रैल को रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, पलामू सहित अन्य जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 1000 रुपये, पिछड़ा वर्ग के लिए 750 रुपये, और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, और हर सवाल के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। नामांकन मेघा सूची के आधार पर तैयार की जाएगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button