गोंडा

एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए अधिकारी!

*एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए अधिकारी*

*जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मनाया होली का त्यौहार*

*पुलिस कर्मियों को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर दी होली की शुभकामनाएँ*

*आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएँ*
*गोंडा*

गोण्डा में होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उपरांत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के दौरान अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, फूलों की वर्षा कर तथा मिष्ठान खिलाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यक्रम में सौहार्द, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती गरिमा भूषण, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन, वामासारथी संघ की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, आईएफएस ट्रेनी सुश्री प्रिया अग्रवाल तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतलाल पटेल सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रंग लगाकर और मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में प्रेम और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक‌ दवाच्या, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद के सभी थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button