बिहार

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को याद दिलाई जनता की मर्यादा

नालंदा: बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में नीति बनाने वाले लोग अपराधियों को खुलेआम संरक्षण देते थे। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

जहानाबाद में NEET छात्रा के साथ हुए अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सच्चाई सामने आने में समय लगता है, लेकिन इस मामले का भी जल्द पता चल जाएगा।

मंत्री ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हर छोटी-बड़ी घटना का जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में बिहार की स्थिति और बड़े पैमाने पर पलायन को भूल जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता ने पहले भी तेजस्वी यादव को सबक सिखाया था और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका राजनीतिक दायरा सिर्फ 25 सीटों तक सीमित रह गया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button