POLITICS

एक घर में 66 तो दूसरे में 501 वोटर दर्ज…कौन है हरियाणा का वो BJP नेता, जिसका फर्जी वोट मामले में राहुल गांधी ने लिया नाम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फर्जी वोटर्स को लेकर एक बार फिर से चुनाव आयोग पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एच फाइल्स नाम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हरियाणा विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग पर चुनाव आयोग को घेरा.

राहुल गांधी ने अपनी कॉन्फ्रेंस में कहा कि पलवल से जिला परिषद के वाइस चेयरमैन और भाजपा नेता के घर का नंबर 150 है और उनके घर पर 66 वोटर दर्ज हैं. जब हम वहां गए तो कोई नहीं मिला. राहुल ने कहा कि एक और घर नंबर 265 घर पर 500 वोटर दर्ज हैं और हम उन्हें खोजने गए तो वहां कोई नहीं मिला. उन्होंने कहा कि अगर एक घर में 10 से अधिक वोटर होते हैं तो ग्राउंड पर जाकर वैरिफिकेशन की जाती है. उपरोक्त 66 और 500 वोटर्स के मामले में कोई फिजिकल वैरिकिशन नहीं की गई.

घर का नंबर 0

एक और उदारहण देते हुए राहुल ने कहा कि एक वोटर के घर का पता जीरो नंबर दिया गया था और वह लोग उस घर पर गए थे. नरेंद्र नाम के वोटर को हमने फिर खोजा और फिर इस घर तक पहुंचे. राहुल ने कहा कि घर को जीरो नंबर इसलिए दिया जाता है, ताकि उसे खोजा ना जा सके. ऐसा वोटर वोट करने के बाद गायब हो जाता है.इसी तरह, राहुल ने ब्राजील की एक युवा मॉडल का फोटो वोटर लिस्ट में दिखाया और कहा कि इस महिला ने 22 जगह वोट डाले. इसका फोटो अलग अलग वोटर की पहचान में इस्तेमाल किया गया है.

राई विधानसभा में कई लोगों के नाम कटे थे

राई विधानसभा की महिला ने कहा कि उसने लोकसभा चुनाव में वोट किया था. लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका वोट काट लिया गया था. वहीं, एक अन्य शख्स ने कहा कि उनके भाइयों का वोट विधानसभा चुनाव में काट दिया था. इसी तरह एक अन्य शख्स ने भी आरोप लगाया औऱ कहा कि उनके वोट भी चोरी हो गए थे. उधर, राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग के सूत्रों ने भी प्रतिक्रिया दी है.

चुनाव आयोग का कहना है कि उस दौरान कांग्रेस के मतदान एजेंट मतदान केंद्रों पर क्या कर रहे थे? उनका काम तो यह होता है कि अगर कोई मतदाता पहले ही वोट डाल चुका है या उसकी पहचान पर संदेह हो तो वे आपत्ति दर्ज करें. क्या राहुल गांधी उस SIR प्रक्रिया का समर्थन कर रहे हैं, जो डुप्लिकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने के साथ-साथ नागरिकता की पुष्टि भी करती है, या वे इसका विरोध कर रहे हैं? मतदाता सूची में संशोधन के दौरान कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स ने एक ही व्यक्ति के कई नामों पर आपत्तियाँ और दावे क्यों नहीं दर्ज किए? क्यों कोई दावा नहीं किया गया?. उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की वोट चोरी वाली प्रेस वार्ता पर कहा कि पहले राहुल गांधी ये बताएं कि उनके पास कितने बॉम्ब है, वो आए दिन फोके बॉम्ब मारते रहते हैं. विज बोले कि राहुल गांधी लगातार देश को तोड़ने और बांटने वाली बात करते हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button