POLITICS

एक्शन में शुभेंदु ‘सरकार’, शपथ लेने के ठीक बाद IAS शांतनु बाला को बनाया गया निजी सचिव!

एक्शन में शुभेंदु ‘सरकार’, शपथ लेने के ठीक बाद IAS शांतनु बाला को बनाया गया निजी सचिव

बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अपने पीएस और सलाहकार की नियुक्ति कर दी है. आईएएस शांतनु बाला को सीएम शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बन गई है. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद ही बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है. शुभेंदु अधिकारी के पीएस और सलाहकार को नियुक्त कर दिया गया है.

बंगाल सरकार की ओर से इन नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आईएएस शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है. शांतनु बाला अब तक दक्षिण 24 परगना जिले के एडीएम थे.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button