गोंडा

उमरीबेगमगंज पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में युवक व युवती की शादी परिजनो की मौजूदगी में थाने पर सम्पन्न कराई

*गोंडा*

गोंडा जिले में मोबाइल के जरिए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के बाद युवक की शादी अन्यत्र तय होना युवती को नागवार गुजरी और उसने उमरीबेगमगंज थाने में शिकायत कर दिया इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करवा कर शादी करवा दी उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली के सेमरा निवासी जग प्रसाद की बेटी रूबी करीब 2 वर्ष पहले परसपुर थाना क्षेत्र के गजसिंहपुर लोधन पुरवा निवासी जगदंबा के बेटे राकेश को दिल दे बैठी और दोनों ने फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया धीरे-धीरे प्रेम संबंधों जानकारी का घर वालों को हो गई इस बीच चोरी छुपे दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने भी लगे इसी बीच युवक के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी इसके बाद युवती ने उमरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन दोनों पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे काफी समझाने बुझाने के बाद सुलह समझौता करवाकर थाने में ही दोनों की शादी करवा दी इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज नरेंद्र प्रताप राय,उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, आशुतोष यादव, परमानंद, जितेंद्र, सुरेश यादव, मिथिलेश कनौजिया, आरक्षी चालक जनार्दन प्रसाद साथ में प्रधान प्रतिनिधि गजसिंहपुर गुड्डू सिंह व पूर्व प्रधान बरौली हिमांश सिंह अमरेश कुमार बलवंत शर्मा सहित कई मौजूद रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button