उत्तर प्रदेश
अमेठी के नेशनल हाईवे पर हुआ भीशण सड़क हादसा. दो मकान हुए क्षतिग्रस्त

अमेठी के जायस में सुल्तानपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर एक खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। दुर्घटना में दो मकान और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही घटना से पूरे इलाकें में दशहत का माहौल है।
आपको बता दें कि दुर्घटना में जो मकान क्षतिग्रस्त हो गए है…..उन चश्मदीद ने बताया गया घटना इतनी भयानक थी कि एक दम सभी लोग भयभीत हो गए। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ जब मकान की दूसरी मंजिल से देखा तो पता चला कि नीचे मकान में ट्रक घुसा है और घर का मलबा व टाटा नमक की छल्ली गिरकर बोरिया बिखरी पड़ी है।



