उत्तराखंड: यहाँ पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर कराया जानलेवा हमला

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति और बहनोई पर जानलेवा हमला करवा दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लक्सर क्षेत्र के अकोढ़ा कला निवासी ब्रजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से बाहर रह रहा था। हाल ही में घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले किरायेदार रोहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था।हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।



