उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार में एक बार फिर बड़े हादसे का रूप ले लिया देर रात हुए भीषण हादसे में चार घरों के चिराग बुझ गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा XUV500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी, जिससे कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बचाने की कोशिश शुरू की।सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
वाहन काटकर निकाले गए शव
टक्कर इतनी भीषण थी कि XUV500 ट्रक के नीचे पूरी तरह फंस गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और शव अंदर फंसे थे। पुलिस को कटर मशीन से वाहन काटकर शव बाहर निकालने पड़े।



