उत्तराखंड

उत्तराखंड: गर्भवती महिला से दुष्कर्म, राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

विकासनगर: देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र में एक 6 महीने की गर्भवती महिला ने गांव के एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है। घटना की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को 1 दिसंबर को लिखित तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि 21 नवंबर को बूढ़ी दिवाली पर वह अपने पति और बच्चों के साथ गांव में मौजूद थी। महिला ने कहा कि 28 नवंबर को कपड़े धोने के लिए घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी के स्रोत पर गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे जबरन पकड़कर नजदीकी शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने चिल्लाने की कई कोशिशें की…लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। चूंकि मामला महिला अपराध से जुड़ा है, इसलिए इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उच्च अधिकारियों को भी घटना की सूचना भेज दी गई है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button