POLITICS

उत्तराखंड को खनन सुधार में मिली 100 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि:-

देहरादून: उत्तराखंड खनन क्षेत्र में लगातार सुधार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने खनन सुधारों में बेहतरीन काम करते हुए देश में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया और केंद्रीय खनन मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि जारी की है।

हाल ही में अक्टूबर 2025 में भी उत्तराखंड को SMRI रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इस तरह कुल मिलाकर खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को अब 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है।

केंद्र सरकार की ताज़ा समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र से जुड़े सात में से छह प्रमुख सुधारों को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया। इसके चलते राज्य खनन सुधारों में देश में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button