पटना

खाड़ी देशों में युद्ध को लेकर बिहार सरकार सतर्क, प्रवासी बिहारियों के लिए जारी की

खाड़ी देशों में युद्ध को लेकर बिहार सरकार सतर्क, प्रवासी बिहारियों के लिए जारी की

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे बिहारी कामगारों की सुरक्षा को लेकर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है, ताकि विदेश में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

विभाग के सचिव दीपक आनंद ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि बिहार की सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। मिडल ईस्ट में मौजूदा हालातों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है ताकि उन देशों में रह रहे बिहारी लोगों की सहायता की जा सके। जारी हेल्पलाइन नंबर पर खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी बिहारी और उनके परिवार के लोग पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले कॉल्स को विभाग की टीम 24 घंटे नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसी से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई भी करेगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button