अन्य
उत्तराखंड के चमोली जिले मे भूस्खलन से 55 मजदूर फंस गए 47 को सुरक्षित निकाला गया 3 की हालत गंभीर

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए भूस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूरों में से 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे गहन चिकित्सा निगरानी में हैं।
राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए सेना और आईटीबीपी की मदद ली जा रही है।ताकि बर्फ में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।