उत्‍तर प्रदेश

इस गैंगरेप और हत्याकांड की वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

छह मई 2025। शाम करीब सात बजे का वक्त था। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में एक लड़की अपनी सहेली के साथ काम की तलाश में खड़ी थी।उसे अंदाजा नहीं था कि आज क्या होने वाला है।

उसके सामने एक कार रुकी। कार में दो लड़के थे उनमें से एक लड़के को वो पहले से जानती थी। लड़के ने उसे काम दिलाने की बात कही दोनों लड़कियां कार में बैठ गईं। कार ग्रेटर नोएडा के एक ठेके पर रुकी। वहां से बीयर खरीदी गईं।

अब गाड़ी में बज रहा म्यूजिक तेज हो गया काले रंग के शीशे बंद हो गए। गाजियाबाद के लोनी पहुंचने पर एक और लड़का भी कार में बैठ गया। इसके कुछ देर बाद लड़कियों को जबरन बीयर पिला दी गई।

गाड़ी मेरठ की तरफ दौड़ने लगी लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू हो गई। लड़कियों ने खुद को बचाने की कोशिश की शोर मचाने का प्रयास किया। अब लड़कों के भीतर का हैवान जाग चुका था। विरोध बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। कार हाईवे पर दौड़ती रही।

गाजियाबाद से बागपत पहुंच गई यहां से वापस मेरठ लौटकर आई।इस दौरान विरोध करने वाली एक लड़की को चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। कार में दूसरी लड़की सहम गई। अब शुरू हुई दरिंदगी चलती कार में लड़के एक के बाद एक उस लड़की के साथ दरिंदगी करते रहे।

रातभर दरिंदगी के बाद कार सुबह में बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में पहुंची। लड़कों का मन जब दरिंदगी से भर गया तो आखिरकार उस लड़की को भी कार से फेंक दिया। लेकिन वो लड़की मरी नहीं थी। वह यहां से अज्ञात व्यक्ति के साथ पुलिस के पास पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

सात मई की सुबह मेरठ पुलिस को जानी थाना इलाके में हाइवे पर एक लड़की की लाश पड़ी मिली। ये वही लड़की थी जिसको तीनों लड़कों ने शोर मचाने पर चलती कार से फेंक दिया था।लाश की स्थिति बेहद खराब थी। पुलिस ने लाश से जुड़ी डिटेल नोट की।

पहचान करने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन न तो वहां से कोई मोबाइल मिला और न ही वहां से कोई और ऐसी चीज मिली जिससे लड़की की पहचान हो सके। लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। दूसरी तरफ बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में जिस लड़की को कार से फेंक दिया गया था।वो काफी देर तक पड़ी रही लेकिन वो जिस जगह पड़ी थी।वहां से कुछ दूर पर देवी मां का एक बेहद पुराना मंदिर है।

पुलिस ने मृतक लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। इधर बची हुई पीड़ित लड़की से लड़कों के बारे में जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि मैं प्रतापगढ़ की रहने वाली हूं नोएडा में अपने मामा के पास रहती हूं, वो किराए के घर में रहते हैं। मैं आठवीं तक पढ़ी हूं और मेरी उम्र करीब 17 साल है। 6 मई को मैं अपनी सहेली के साथ सूरजपुर कोर्ट नंबर तीन के सामने गई थी।

वहां अमित कार लेकर आया। मैं उसे पहले से जानती थी। उसने कहा कि चलो मैं तुम्हारी नौकरी की बात करता हूं। मैं पहले भी उससे नौकरी के सिलसिले में मिली थी। उसके साथ कार मैं संदीप भी था।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button