उत्तर प्रदेश
पुलिस थाना परिसर में लावारिस बाइकों की सार्वजनिक नीलामी।

[बलिया]: पुलिस विभाग द्वारा थानों में वर्षों से खड़े लावारिस और जब्त किए गए वाहनों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है परिसर में दोपहिया वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह नीलामी समय-समय पर थानों में खड़े वाहनों को हटाने के लिए एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे न केवल परिसर साफ होता है, बल्कि वाहन कबाड़ होने से भी बच जाते हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाताओं को पहले एक निश्चित जमा राशि (deposit) जमा करनी होती है। सफल बोलीदाता को GST के साथ पूरी राशि मौके पर ही जमा करवानी होती है।



