Meerut:नेपाल में हिंसा के कारण मेरठ के व्यापार पर सीधा असर 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई हुई प्रभावित

मेरठ में नेपाल हिंसा के चलते बाॅर्डर बंद कर दिया गया है। ऐसे में मेरठ से 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित हुई। कुछ नेपाल में फंसे हैं तो कुछ भारत नेपाल बाॅर्डर पर सामान लेकर खड़े हैं।
इस बीच पेमेंट और नए आर्डर भी प्रभावित हुए।मेरठ से खेल उपकरण, खेल उत्पाद, खादी, कपड़ा, ट्रैक्टर पार्ट्स, मशीन पार्ट्स सहित बहुत सी चीजों की सप्लाई होती है।
लगभग सभी चीजों को माने तो 20 करोड़ की सप्लाई प्रभावित है।व्यापारी ने बताया कि नेपाल में लगातार कपड़े की सप्लाई होती है। विवाद के चलते आर्डर कैंसल हो गया है।
पेमेंट भी रुक गई है। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हैंडलूम व्यापारी ने बताया कि नेपाल में अशांति का सीधा-सीधा शहर के उद्योग पर असर पड़ा हैं।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि मेरठ से प्रतिदिन लाखों रुपये का माल विभिन्न माध्यमों से नेपाल जाता है। काफी सामान सीधा ट्रकों से भेजा जाता है।
छोटे माल को दिल्ली माध्यम से भेजा जाता है। वर्तमान में हिंसा के चलते बाॅर्डर पर ट्रक फंसे हैं। जो ट्रक चालक नेपाल में हैं उनसे फोन पर बात नहीं हो पा रही है।



