खेल

आईपीएल से पहले चेन्नई को झटका, महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्ते रहेंगे मैदान से दूर!

आईपीएल से पहले चेन्नई को झटका, महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्ते रहेंगे मैदान से दूर

नई दिल्ली:
आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी धोनी चोट के कारण करीब दो हफ्ते तक मैदान से दूर रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, धोनी को पिंडली में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने के बाद ही मैदान में उतारने का फैसला किया जाएगा।

धोनी की गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह न सिर्फ टीम के अहम खिलाड़ी हैं बल्कि उनके अनुभव और नेतृत्व की भी टीम को काफी जरूरत होती है। शुरुआती मैचों में उनकी कमी साफ महसूस हो सकती है।

हालांकि टीम को उम्मीद है कि धोनी जल्द फिट होकर वापसी करेंगे और सीजन के अहम मुकाबलों में टीम का हिस्सा बनेंगे। फैंस भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द मैदान पर लौटकर एक बार फिर अपनी शानदार खेल से सभी का दिल जीतेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button