अरविन्द केजरीवाल के कोर्ट द्वारा वरी होने से, आम आदमी पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ!

‘अरविन्द केजरीवाल के कोर्ट द्वारा वरि होने से, आम आदमी पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है!
आप’ नेताओं को झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल दिया गया था, लेकिन कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर द
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए थे. कीचड़ फेंका गया था और झूठे आरोपों पर षड्यंत्र करके हमारे पांच सबसे बड़े नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया गया था.
दिल्ली के शराब घोटाला मामले में कोर्ट से कट्टर ईमानदार साबित होने पर आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया. पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी समेत अन्य गणमान्यों ने भी मत्था टेका. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दरबार साहिब में नमतस्तक होकर वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा किया. आम आदमी पार्टी के सभी बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए थे. कीचड़ फेंका गया था और झूठे आरोपों पर षड्यंत्र करके हमारे पांच सबसे बड़े नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया गया था. एक सिटिंग मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में उसके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह वाहेगुरु जी की कृपा और उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता था. इसके पहले भी मैं कई बार दरबार साहिब आया और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेकर गया. अब जब हमें हमारा सम्मान वापस लौटा है और हम सारे आरोपों से मुक्त हो गए हैं, तो आज मैं, मेरी पत्नी, भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी सहित हम सपरिवार नतमस्तक होने और शुक्रिया अदा करने के लिए वाहेगुरु जी के चरणों में आए हैं. वाहेगुरु जी हमें रास्ता दिखाते रहें और ऐसे ही आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें. वाहेगुरु जी ने हमें जनता की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और हम इसी तरह जनता की सेवा करते रहें.



