उत्तर प्रदेश
अमीषा मेरठ की बेटी बनी यूपीसीए सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी

मेरठ की युवा क्रिकेटर अमीषा ने प्रदेश का नाम रौशन करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में स्थान बना लिया है। सत्र 2025-26 के लिए चयनित अमीषा ने पिछले वर्षों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की है।
उन्होंने पहले अंडर-19 टीम का हिस्सा बनने के बाद अब सीनियर टीम में चयनित होकर अपने खेल के दम पर एक नई पहचान बनाई है। इस सफलता से मेरठ का खेल परिवार गर्व महसूस कर रहा है और अमीषा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके इस चयन को स्थानीय खिलाड़ी और प्रशंसक प्रेरणादायक मान रहे हैं।



