खेल

अभिषेक-इशान ओपनर, संजू नंबर 3, अर्शदीप आउट; तीसरे T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 3rd T20I: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया और दोनों मैच जीते। दूसरे मैच में जब 6 रन पर दो विकेट गिर गए थे तब ऐसा लगा कि भारत मुश्किल में आ गया, लेकिन इशान किशन ने मोर्चा संभाला और ऐसी पारी खेली कि कीवी टीम देखती रह गई। लगातार दो मैच जीतने के बाद अब भारत तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाना चाहेगा।

गुआहाटी में खूब बनेंगे रन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला गुआहाटी में खेला जाएगा जहां बल्लेबाजों की पूरी मौज होगी। लाल मिट्टी से बनी यहां कि पिच पर गेंदबाजों को लिए कुछ खास नहीं होता। पहले कुछ ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद जरूर मिलती है, लेकिन फिर बल्लेबाजी हावी रहते हैं। गुवाहाटी की पिच पर स्पिनर्स के लिए कुछ खास नहीं होता। यानी गुवाहाटी का कंंडीशन रायपुर से बिल्कुल अलग होगा।

तीसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अक्षर पटेल का तीसरे मैच में खेलने की संभावना नहीं है ऐसे में कुलदीप यादव टीम में बने रह सकते हैं। वहीं दूसरे मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था और अगर वो वापसी करते हैं तो अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। भारत 8वें नंबर पर बैटर रखेगा ऐसे में हर्षित राणा टीम में बने रह सकते हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button