क्राइमदिल्ली

ओडिशा की युवती के साथ दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस ने 400 पेज की चार्जशीट दाखिल की

धौला कुआं के पास ओडिशा की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 400 से अधिक पेज का आरोपपत्र साकेत कोर्ट में दाखिल किया है।

इस मामले में 32 लोगों को गवाह बनाया है।जिनमें 20 पुलिसकर्मी हैं। आरोपपत्र में कबाड़ की दुकान में काम करने वाले प्रमोद बाबू दिव्यांग भिखारी मोहम्मद शमशुल और ऑटो चालक प्रभु महतो को आरोपित बनाया गया है।

तीनों पर सामूहिक बलात्कार और इरादतन चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं का आरोप लगाया गया है। आरोपपत्र के अनुसार कबाड़ की दुकान पर काम करने वाले प्रमोद बाबू और उसके दिव्यांग भिखारी दोस्त मोहम्मद शमशुल ने युवती के यौन उत्पीड़न की साजिश रची।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button