अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में हाई अलर्ट।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 10-11 जनवरी के दौरान शीतलहर के चलते ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी 10 जनवरी को ठंड का असर रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11-14 जनवरी के दौरान कोल्ड डे और शीतलहर बनी रहने की संभावना है। 10-11 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे इन राज्यों में ठंड और बर्फबारी के असर के साथ मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।



