गोंडा

परसपुर में भूमाफियाओं के बढ़ते कदम, व्यापारियों ने बनाई संघर्ष समिति

*गोंडा*

गोंडा जिले के नगर पंचायत परसपुर के श्री सद्गुरु मैरिज हॉल में रविवार को व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कस्बे में भूमाफियाओं की बढ़ती गतिविधियों और संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि अब भूमाफिया केवल खाली जमीनों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वैध रूप से वर्षों से काबिज दुकानों, मकानों और सार्वजनिक स्थलों तक पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कब्जा जमाने में जुटे हैं। महाराज और रानी जानकी कुंवर द्वारा दान की गई ऐतिहासिक भूमि, बाजार की पुरानी दुकानें, मजारें, तालाब, कालोनियां और आबादी वाली जमीनें तक इनकी पहुंच में हैं, जिससे व्यापारी वर्ग के बीच आक्रोश और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार चौरसिया व वरिष्ठ व्यापारी राधेश्याम सोनी ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भूमाफिया एक संगठित तरीके से दस्तावेजों की हेराफेरी कर वर्षों पुरानी संपत्तियों पर भी दावा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और ऐतिहासिक संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से ‘व्यापारी संघर्ष समिति’ का गठन किया गया। जिसमें दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष, अंकित रस्तोगी को सचिव, डॉ. अरुण कुमार सिंह व विजय कुमार चौरसिया को उपाध्यक्ष तथा राधेश्याम सोनी को समिति का सलाहकार नामित किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि व्यापारियों के अधिकारों और संपत्तियों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष चलाया जाएगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि परसपुर बाजार की ऐतिहासिक पहचान और उसकी सांस्कृतिक विरासत को बचाने का दायित्व हम सभी का है। भूमाफियाओं की इस मनमानी को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी समाज पूरी तरह एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करेगा और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। बैठक में घनश्याम गुप्ता, दीपक कुमार रस्तोगी, अमित रस्तोगी, शिवबाबू रस्तोगी, राकेश कुमार सोनी, नीरज कुमार सिंह, संदीप सोनी, दिलीप कौशल, संजय कुमार कौशल,दल बहादुर सिंह,प्रेम शंकर, शेर मुहम्मद खान, दिनेश कुमार कौशल, अनिल कुमार,, कृष्ण चंद्र रस्तोगी, प्रशांत कुमार शुक्ला, राकेश कुमार रस्तोगी, जयशंकर शुक्ला, दीनानाथ गुप्ता, जुवेर अहमद राईनी, नूर आलम खान, निजामुद्दीन अंसारी, विवेक , राहुल कुमार यज्ञसेनी , दिनेश कौशल, अनिल कुमार , राम चंदर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button