खेल

World Cup जीत के बाद स्मृति मंधाना करेंगी शादी, बॉलीवुड डायरेक्टर से लेंगी सात फेरे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर अपनी बल्लेबाजी से नया इतिहास रचा। इस शानदार जीत के बाद अब स्मृति मंधाना अपनी निजी जिंदगी में भी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही हैं। दरअसल, स्मृति जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, शादी का कार्यक्रम जल्द ही तय किया जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस खुशी के मौके पर पलाश ने अपने सोशल मीडिया पर स्मृति के लिए खास संदेश भी दिया है। उनका कहा है कि स्मृति की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है और वे जल्द ही एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

स्मृति मंधाना ने अपनी क्रिकेट की सफलता के साथ-साथ निजी जीवन में भी एक नया अध्याय शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे फैंस और क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button