जानकारी

‘ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के खिलाफ बोलना…’, जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्ना, व्यवहार देख उठाए सवाल

जया बच्चन संसद के बाहर एक फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल होने के बाद से विवादों में घिर गई हैं. कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. हाल में कंगना रनौत ने उनके इस व्यवहार की आलोचना की थी. अब मुकेश खन्ना ने भी जया बच्चन की आलोचना की है. मुकेशन ने कहा कि जया का बात करने का तरीका गलत है. उन्होंने जया के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जया बच्चन घर से बिगड़ गई हैं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से. उनके तर्क भी अच्छे नहीं होते.

मुकेश खन्ना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत करते हुए जया के व्यवहार पर सवाल उठाया और कहा,”आजकल ये जो उनका पत्रकारों के साथ ‘क्या कर रहा है तू, कौन है, क्या चाहिए, ये गलत है. आप इनके लिए जी रहे हो, और आजकल ये जो राज्यसभा में बोलती है मुझे ऐसा लगता है या तो ये बिगड़ गई हैं घर से, या मोदी के खिलाफ बोलना है इसलिए ही बोलती है. ऐसे-ऐसे तर्क देती है जो मुझे नहीं अच्छे लगते.”

बता दें, तीन दिन पहले एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं जया बच्चन ने अपना आपा खो दिया, जब एक आदमी ने नई दिल्ली के कॉन्सिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और सभी को चौंका दिया. क्लिप में, जया को एक आदमी को धक्का देते हुए देखा गया जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने यह भी कहा, “क्या कर रहे हैं आप? यह क्या है?”

कंगना रनौत पंडित ने जया बच्चन की आलोचना की

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “सबसे बिगड़ी और विशेषाधिकार प्राप्त महिला. लोग उनके नखरे/बकवास को सहन करते हैं सिर्फ इसलिए कि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं. उनकी समाजवादी टोपी मुर्गे की कलगी जैसी दिखती है, जबकि वह लड़ने वाले मुर्गे जैसी दिखती हैं!! अपमानजनक और शर्मनाक.”

अशोक पंडित ने भी जया बच्चन की आलोचना

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि यह व्यवहार निंदनीय था और उन लोगों के प्रति अपमान दिखाता है जिन्होंने उन्हें सेवा करने के लिए चुना है. उन्होंने कहा, “एक सार्वजनिक सेवक 24×7 नाराज और चिड़चिड़ा नहीं रह सकता. एक कलाकार से विनम्रता और करुणा की उम्मीद की जाती है, जिसे उनके फैंस ने प्यार किया है, जो उन्हें यह दर्जा और स्थान प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button