UAE के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से टेंशन में पाकिस्तान, भागे-भागे दुबई पहुंचे विदेश मंत्री इशाक डार।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार अचानक संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर दुबई पहुंचे हैं। वह स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के बाद सीधे दुबई पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा यूएई के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद हो रही है।पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसाक डार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका यूएई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। इशाक डार के दौरे की जानकारी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने दी है। वह स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के बाद सीधे दुबई पहुंचे हैं। उनका यह दौरा संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के बाद हो रहा है।पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, “उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ऑधिकारिक यात्रा पर स्विट्जरलैंड के दावोस से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पहुंचे हैं।



