गोंडा

छह दिन से लापता युवक का टेढ़ी नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस!

*छह दिन से लापता युवक का टेढ़ी नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस*
*गोंडा*
गोण्डा जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बसभरिया गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर रामापुर पुल के पास टेढ़ी नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि संजय कुमार पिछले छह दिनों से लापता थे। परिजनों ने 20 फरवरी को कौड़िया थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस और परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
गुरुवार को कुछ राहगीरों ने रामापुर पुल के पास टेढ़ी नदी में एक शव उतराता देखा और तत्काल कौड़िया थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया और शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक संजय कुमार पत्थर की कटाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कौड़िया थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि संजय कुमार छह दिन से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी 20 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। आज उनका शव टेढ़ी नदी में मिला है। प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button