अंतरराष्ट्रीय

ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ जेडी वेंस ने मोहब्बत की इमारत का दीदार किया।

इस दौरान उन्होंने विजिटल बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी।

मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए।खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के साथ खेरिया हवाई अड्डे तय समय पर पहुंचे। यहां से ताजमहल तक उपराष्ट्रपति के रूट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button