मेरठ

मेरठ में तीन भाइयों को मारी गोली एक की मौत

जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द में गोलियां बरसाकर इमरान की हत्या कर दी गई। उसके भाई सलमान को भी छाती में गोली लगी है। खड़ोली निवासी जावेद भी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस घायलों का उपचार करा रही है। हत्या करने वाला रिंकू निवासी पांचली खुर्द दो दिन पहले ही जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर छूटकर आया था।

शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे रिंकू ने बात करने के बहाने से पांचली खुर्द निवासी इमरान को डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के निकट बुलाया। यहां उसका इमरान के साथ विवाद हुआ।

दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान रिंकू ने इमरान पर गोली चला दी। गोली इमरान के सीने में लगी और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

इसके बाद रिंकू ने उसके साथ आए भाई सलमान और बुआ के लड़के खड़ौली निवासी जावेद पर भी गोली चला दी। इन दोनों के भी सीने में भी गोली लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button