खेलगोंडाजानकारी

मां मुंग़रौल देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का सांसद प्रतिनिधि ने फीता काटकर शुभारंभ किया !

गोंडा

जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है। यह बातें रविवार को गोन्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद/केन्द्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह “राजा भैया” के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने ग्राम पंचायत मुंगरौल मे जय मां मुंगरौल देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही। मुंगरौल मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बोलते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है। इसके उपरांत सांसद प्रतिनिधि ने फीता काटकर कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना शेषराम बारी,पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा नेता प्रमोद पान्डेय, विनीत मिश्रा, उमेश पान्डेय, अरुण कुमार शुक्ला, जैसराज सिंह, गोलू सिंह,माता दीन ,राकेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button