Patna News : दानापुर फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा…

दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित भोला राम स्टील फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नासरीगंज निवासी राजू भगत के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।
दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित भोला राम स्टील फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नासरीगंज निवासी राजू भगत के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए कंकड़बाग ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। परंतु फैक्ट्री मालिक और मैनेजर गेट तक नहीं आए, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
वहीं, मृतक की मां अनिता देवी ने रोते हुए कहा कि सन्नी पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था, अब उनके परिवार का सहारा छिन गया है। वहीं मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि सुबह दोनों भाई फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी सन्नी को मोटर में पानी डालने के दौरान करंट लग गया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि सेफ्टी का कोई ख्याल नहीं रखा जाता है इतने गर्म लोहे के रोड को बनाया जा रहा है लेकिन हाथ में जस्टिन नहीं पर में जुटे नहीं सर में हेलमेट नहीं सुरक्षा मानव को पर सवाल खड़ा करता है कई बार लोगों ने फैक्ट्री बंद करने की भी लिखित आवेदन वरीय पदाधिकारी और एनजीटी को दे चुके हैं क्योंकि फैक्ट्री के आसपास श्री इसी एरिया है और लोग यहां पर निवास करते हैं यह फैक्ट्री से निकलने वाली धूवा से लोगों को कैंसर दमा जैसी खतरनाक बीमारियों का शिकार होकर अपनी जान को गवना पड़ रहा है।



