POLITICS

Parliament Session Day 8 LIVE: लोकसभा में अमित शाह के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- गृह मंत्री ने विपक्ष के झूठ का किया पर्दाफाश

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सुधारों पर भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनावी सुधारों पर दिए गए भाषण की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट था और उन्होंने ठोस तथ्यों के साथ हमारी चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को रखा। पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह ने विपक्ष के झूठ का भी पर्दाफाश किया। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने सवाल पूछे और उसका जवाब हमें देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “EC ने नियम तब बनाए थे, जब बीजेपी नहीं थी। चुनाव से जुड़े काम के लिए EC जिम्मेदार है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अगले मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए एक बंद कमरे में बैठक की है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में रिक्त आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का निर्णय भी इसी समिति द्वारा किया जाएगा। सरकार ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आज शीर्ष पदों के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया था आरोप: राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान लोकसभा में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों की वोटर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां लाखों-लाखों फर्जी वोटर हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी एक राष्ट्रविरोधी कृत्य है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button