खेल

MS धोनी को झारखंड सरकार ने भेजा नोटिस, घर के लिए मिली जमीन पर पैथलैब खोलने पर है विवाद

MS धोनी को झारखंड सरकार ने भेजा नोटिस, घर के लिए मिली जमीन पर पैथलैब खोलने पर है विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर रांची में है. यहां उनके सरकार द्वारा प्राप्त एक आवासीय भूखंड पर कॉर्मशियल एक्टिविटी चलाने के कारण झारखंड आवास बोर्ड से नोटिस भेजा गया है.

 

रांची:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड सरकार की ओर से एक नोटिस मिला है. इस नोटिस का जवाब नहीं देने पर धोनी को करोड़ों का नुकसान हो सकता है. दरअसल झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास (शौर्य) में आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग (पैथोलॉजी लैब) करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

आवास बोर्ड की ओर से धोनी को दी गई नोटिस
आवास बोर्ड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को बाकायदा नोटिस थमाया गया है. नोटिस में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आवास बोर्ड से मिले भूखंड H/10A में नियम विरुद्ध व्यवसायिक उपयोग शुरू किया है. जबकि आवास बोर्ड की तरफ से उन्हें यह भूखंड सिर्फ आवासीय गतिविधि के इस्तेमाल के लिए दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button