उत्‍तर प्रदेश

Meerut: ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने खाया जहर अस्पताल में हुई मौत

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर  जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार् वालो ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सोहेल गार्डन निवासी 40 वर्षीय जान मोहम्मद की शादी एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बेटियां हैं।

जान मोहम्मद होटल में खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार जान मोहम्मद का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला लगभग एक महीने से मायके में रह रही थी।

परिवार वालो का आरोप है कि ससुराल वाले रोजाना झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते थे। इसको लेकर युवक काफी समय से परेशान चल रहा था।युवक ने अपने कमरे में जहरीले पदार्थ खा लिया।

परिवार वालो ने युवक को उल्टी करते देखा तो अस्पताल लेकर दौड़े।जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button