Weather
Meerut: उमस से बेहाल हुए लोग अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

मानसून आने के बावजूद गर्मी और उमस से मेरठ शहरवासियों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने ऐसा असर दिखाया कि लोगों के पसीने छूट गए।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मानसूनी मौसम में काफी अधिक माना जा रहा है।
वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।शहर की सड़कों बाजारों और घरों में लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
लगातार बह रही नम हवा और आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हुई। जिससे उमस और ज्यादा महसूस की गई।