बिहार

चिराग ने वक्फ को लेकर तेजस्वी समेत पूरे परिवार को ले लिया लपेटे में, बता दिया ‘कौन होंगे NDA की सरकार में मुख्यमंत्री…’

लोकतंत्र के महापर्व बिहार चुनाव और की तैयारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर जम कर हमला किया। चिराग पासवान ने इस दौरान महागठबंधन के द्वारा NDA के मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर जवाब देते हुए भी जवाब दिया और क्लियर कर दिया कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने तेजस्वी के 20 महीने के लिए मौका मांगने के सवाल पर कहा कि बिहार के लोगों ने 15 वर्षों के लिए मौका दिया था लेकिन जिस तरह से आपकी सरकार, आपके परिवार, आपकी पार्टी ने बिहार को बर्बाद कर दिया और यही कारण है कि उसके बाद बिहार ने कभी आपको सरकार बनाने के लिए नहीं चुना। हां ये अलग बात है कि आप किसी जुगाड़ से सरकार में आ जाएँ, बीच में आप आये लेकिन क्या हुआ कुछ भी नहीं, इसी वजह से जनता आपको 20 महीने तो दूर 20 मिनट के लिए भी मौका नहीं देगी। आप कहते हैं कि 2020 में आपकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी रही तो उसका मुख्य कारण है कि NDA एकजुट नहीं था और यही वजह है कि आपको फायदा मिल गया लेकिन इस बार NDA पूरी तरह से एकजुट है जबकि महागठबंधन टुकड़ों में।

इस बार आपको जनता सबक सिखा देगी और NDA के पक्ष में जनता का फैसला एतिहासिक रहेगा। बिहार की जनता जानती है कि गलती से भी अगर आपकी सरकार आ गई तो आपका जो इतिहास रहा है, लूट, मार-हुडदंग उसके हिसाब से जनता सोच भी नहीं सकती है कि आपको मौका दें। तेजस्वी के वक्फ बिल को कूड़ेदान में डालने के बयान पर पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर आपको मुसलमानों से इतना ही प्यार है तो पहले उस बिल को पढ़िए कि क्या संशोधन किया गया है। दिक्कत है कि ये लोग समाज के कुछ ठेकेदारों के लिए काम करते हैं जबकि हमारी सरकार की कोशिश होती है कि हर वर्ग के गरीब लोगों को कैसे उनका हक़ अधिकार मिले। वक्फ संशोधन को अगर ये लोग पढेंगे तो पता चल जायेगा कि यह एकदम गरीब मुसलमानों के लिए है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button