उत्तर प्रदेश
Meerut:मेरठ मे कोठे पर छापा मिली 21 महिलाएं और किशोरियां

मेरठ में कबाड़ी बाजार में फिर से सक्रिय हुए देह व्यापार के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां एक कोठे पर छापा मारा।
छापे में 21 महिलाएं और किशोरियां मिलीं। इनमें कई महिलाएं राजस्थान, दार्जिलिंग और नेपाल की रहने वाली हैं।कार्रवाई के दौरान पांच युवक गिरफ्तार किए गए।
जिन पर आरोप है कि वे ग्राहकों को बुलाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि महिलाओं में चार कोठा संचालिकाओं और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है।
कोठे से कुछ बच्चे भी मिले हैं। नाबालिग किशोरियों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।



