उत्तर प्रदेश
Lucknow:विधानसभा मे हंगामे के नाम रहा पहला दिन

विधान मंडल के संयुक्त सदन की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। उन्होंने महाकुंभ को श्रेष्ठ भारत की अवधारणा करार दिया।
मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताया। वह सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का जिक्र भी किया।
राज्यपाल के अभिभाषण शुरू करते ही सपा के विधायक बेल में आ गए वे राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाने लगे।
वे हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर आए थे। हंगामा बढ़ता देख राज्यपाल ने पूरा 46 पेज का अभिभाषण पढ़ने के बजाय आठ मिनट में ही समाप्त कर दिया।
इस बीच सत्ता पक्ष की तरफ से जय श्रीराम और विपक्ष की ओर से जय आंबेडकर के नारे भी लगे। विरोध बढ़ता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दोबारा 12.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई और विधाई कार्य निपटाए गए।