उत्तराखंड
Kotdwar: सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान

कोटद्वार में सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ राजनीतिक शख्सियतों के पहुंचने की खबर पर पौड़ी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यूपी से आने वाले वाहनों को लौटाया जा रहा है। स्वयं एसएसपी ने भी डेरा डालते हुए पुलिस प्रशासन को ब्रीफ किया है। पुलिस बल पैदल मार्च कर रहा है। सघन चेकिंग चल रही है।
कोटद्वार में दीपक कुमार द्वारा खुद को मोहम्मद दीपक कहने के बाद से मचे घमासान में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ी हुई है। मुस्लिम समाज के लोग और यूपी, उत्तराखंड के विपक्षी दल दीपक का समर्थन कर रहे हैं।



