IPL 2026: जिस RR को बनाया, CSK के साथ आज उसी को तोड़ने उतरेंगे संजू सैमसन!

IPL 2026: जिस RR को बनाया, CSK के साथ आज उसी को तोड़ने उतरेंगे संजू सैमसन
जिस टीम को बनाया आज उसी को तोड़ने उतरे सैमसन. कभी राजस्थान के कप्तान रहे संजू क्या CSK के लिए मैच विनर साबित होंगे?
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की राह में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन आईपीएल में एक नई पारी शुरू कर रहे हैं. IPL 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के ध्वज तले उतर रहे हैं, जो पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. केवल चार साल पहले 2022 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक ले पहुंचे थे और तब उनकी टीम केवल दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की कगार पर थी. लंबे वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स की टीम को निखारने और जीत की आदत में ढालने वाले संजू के लिए अब नजारा बदल चुका है. आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में संजू अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स को तोड़ने उतरेंगे. उसी RR को, जिसे उन्होंने इतने सालों तक गढ़ा था.



