खेल

IND W vs AUS W:एलिसा हीली के शतक की दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रचा महिला वनडे इतिहास, टीम ने हासिल किया 331 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली और टीम को भारत के मजबूत 331 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की।

एलिसा ने 107 गेंदों में 142 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह उनका वनडे करियर का छठा शतक है और महिला वनडे विश्व कप में उनका तीसरा शतक माना जा रहा है।

भारत ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की थी जहां ओपनर्स स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने मिलकर 155 रन की साझेदारी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एलिसा की कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर मैच का पलड़ा भारी कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 7 विकेट के नुकसान पर 49 ओवर में पूरा किया।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बना दिया। एलिसा हीली महिला क्रिकेट में वनडे में 100 मैच जीतने वाली पहली महिला विकेटकीपर भी बन गई हैं। साथ ही उन्होंने सारा टेलर का 50+ रन का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

इस मैच के दौरान फोएब लिचफील्ड (40), एलिसा पेरी (47*) और एशली गार्डनर (45) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। चोटिल होने के बाद भी एलिसा पेरी वापस आकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में सहायता की।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button