
IND vs ENG, T20 World Cup 2026: मैच के आखिरी वक्त में सूर्यकुमार हो गए कन्फ्यूज, फिर गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार
Suryakumar Yadav Strategy with Gautam gambhir: भारत ने सेमीफाइल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की ओर संजू ने 89 रन की पारी खेली, संजू को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया.
IND vs ENG Semifinal Turning Point: भारत ने दूसरा सेमीफाइनल मैच 7 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली. भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7विकेट पर 246 रन बना पाने में सफल रही. भारत की जीत में जहां संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 253 का स्कोर खड़ा किया. वहीं, दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों ने दबाव भरे पल में सटीक गेंदबाजी कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया. एक समय इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच रहा था लेकिन हार्दिक पंड्या और बुमराह ने 18वें और 19वां ओवर करके मैच को पलटने का काम किया.



