मेरठ

पत्नि ने नशीला पदार्थ मिलाकर  पति को किया बेहोश, बच्चों के साथ 50 हजार रुपये और आभूषण लेकर फरार 

मेरठ डेस्क

बगपत थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने अपने पति को बेहोश कर बच्चों सहित 50 हजार की नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई।

पीड़ित युवक बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है।अंबेडकर रोड निवासी सतीश ने बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया की 16 वर्ष पूर्व बागपत निवासी एक युवती से उसकी शादी हुई थी।

पीड़ित ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी के नंबर पर कुछ अनजान  युवकों द्वारा कॉल की जा रही थी ।जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।

पीड़ित के अनुसार पत्नी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। होश  पीड़ित ने देखा कि सेफ का ताला टूटा है ।और उसमें रखे 50 हजार रुपये

पांच तोले सोना व आधा किलो चांदी गहने गायब थे। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने कहा  कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button