Crisil Foundation द्वारा टंडियावां ब्लॉक में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप का आयोजन किया गया

हरदोई, — : अनिल पब्लिक इंटर कॉलेज, ब्लॉक टंडियावां में आज क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से एक मेगा कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में CBO अनुपम तिवारी (हरदोई) ने फील्ड कोर्डिनेटर अमित कुमार के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई.
कार्यक्रम के दौरान सी बी ओ अनुपम तिवारी ने छात्रों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा Recurring Deposit (RD) जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा एवं बचत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही फ्रॉड प्रिवेंशन और डिजिटल ट्रांजैक्शन सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें साइबर सुरक्षा, सुरक्षित UPI उपयोग, OTP गोपनीयता तथा बैंकिंग व्यवहार की सावधानियों के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।
कैंप में उपस्थित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इंटरएक्टिव सत्र के दौरान अनेक प्रश्न पूछे, जिनके संतोषजनक समाधान टीम द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों से जोड़ना था, जो पूरी तरह सफल रहा।
विद्यालय प्रशासन एवं क्रिसिल फाउंडेशन की टीम के सहयोग से यह मेगा कैंप उत्कृष्ट रूप से संपन्न हुआ।



