POLITICS

CM ने रोहतास जिला अंतर्गत 921 करोड़ रुपये लागत की 124 योजनाओं का किया उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम के बेदा नहर स्थित कार्यक्रम स्थल से 921 करोड़ रुपये लागत की कुल 124 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 294 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से सड़क, पुल, भवन एवं विकास संबंधी कुल 87 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 111 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से सड़क, पुल, भवन एवं विकास संबंधी कुल 28 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्य भी शामिल हैं जिनमें 177 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से डिहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ़-राजापुर पथ, आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरा तालाब पथ का चौड़ीकरण कार्य, 54 करोड़ 9 लाख की लागत से कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण कार्य, 9 करोड़ की लागत से पुरानी जी०टी० रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का चौड़ीकरण कार्य, 6 करोड़ की लागत से डिहरी-बिक्रमगंज-दिनारा बाजार भाग एवं नटवार बाजार भाग में नाला का निर्माण कार्य, 147 करोड़ की लागत से कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण कार्य, 26 करोड़ 77 लाख की लागत से नोखा नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्चस्तरीय RCC पुल का निर्माण कार्य, 66 करोड़ 89 लाख की लागत से रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मन्दिर तक पथ का निर्माण कार्य, 25 करोड़ 98 लाख की लागत से इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 67 लाख की लागत से कोचस में पुराने बस स्टैण्ड की जगह नये बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य शामिल है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर 400 रुपये से 1100 रुपये किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये, विद्यालय रात्री प्रहरी का मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये तथा आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इससे हम सभी लोग काफी खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हम लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। इससे होने वाली बचत राशि का उपयोग हमलोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button